RRB NTPC Exam City Slip 2025: जारी होने जा रही आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

RRB NTPC Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे।

RRB NTPC Exam City Slip 2025 Download Link: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB NTPC Exam City Slip 2025 (Photo Credit: RRB Website)

RRB NTPC Exam City Slip 2025 (Photo Credit: RRB Website)

RRB NTPC UG Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। जबकि, आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रेवश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed