RRB NTPC Exam 2026: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 1 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा और कब आएंगे एडमिट कार्ड

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 के CBT-1 परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। CBT-1 की शेष परीक्षाएं 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 के CBT-1 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। नए शेड्यूल के अनुसार अब CBT-1 की बची हुई परीक्षाएं 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले 7, 8 और 9 मई को निर्धारित परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं।

RRB NTPC Exam 2026

RRB द्वारा जारी सूचना के मुताबिक उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) और SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड या कॉल लेटर परीक्षा की निर्धारित तिथि से 4 दिन पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

End of Feed