RRB NTPC Exam 2025: 90 मिनट में कुल 100 सवाल, जानें कैसे होगी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा

RRB NTPC Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का आयोजन जल्द किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

RRB NTPC Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकेंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Exam 2024

RRB NTPC Exam 2024

RRB NTPC Exam 2025 Exam: ऐसे होगी परीक्षा

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आरआरबी की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed