RRB NTPC Result: स्किल टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म, आरआरबी एनटीपीसी डायरेक्ट लिंक तुरंत देखें

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Nov 10, 2022, 08:59 PM IST

RRB NTPC Skill Test 2022: स्किल टेस्ट के लिए आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। यहां पर रिजल्ट को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक और इसके अलावा परिणाम देखने के लिए स्टेप्स भी चेक किए जा सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10 नवंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी अजमेर की आधिकारिक साइट rrbajmer.gov.in या सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

RRB NTPC recruitment skill test 2022 Result

RRB NTPC स्किल टेस्ट रिजल्ट

कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा 27 अगस्त, 2022 को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पहले यह परीक्षा 12 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

End of Feed