RRB NTPC 2026 Exam Schedule: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए सीबीटी 1 का शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल्स

RRB NTPC 2026 Exam Schedule: आरआरबी द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं

RRB NTPC 2026 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के अंतर्गत ग्रेजुएट स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधिकारित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर टेंटेविट डेट्स का नोटिस चेक कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा की तिथि नजदीक आने के कारण रेलवे ने यह अग्रिम सूचना जारी की है ताकि लाखों उम्मीदवार अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें और बिना किसी परेशानी के परीक्षा की रूपरेखा तैयार कर सकें।

RRB NTPC 2026 Exam Schedule

RRB NTPC 2026 Exam Schedule (Photo -AI/Newsroom Verified)

क्या है परीक्षा की संभावित तिथि

जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी द्वारा ग्रेजुएट लेवल पर एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू किया जाना तय किया गया है। परीक्षा की तिथियों की सटीक जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी। फिलहाल के लिए संभावित तिथियों की जानाकरी इसलिए साझा की गई है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी तेज कर लें।

End of Feed