RRB NTPC 12th Level Application Status 2025: जारी हुआ रेलवे एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस, 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

RRB NTPC 12th Level Application Status 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3058 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

RRB NTPC 12th Level Application Status 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर के कुल 3058 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 28 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 नवंबर थी। वहीं अब एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है।

RRB NTPC 12th Level Application Status 2025

RRB NTPC 12th Level Application Status 2025: यहां देखें रेलवे एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस

RRB NTPC 12th Level Application Status: किस पद पर कितनी वैकेंसी

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2424, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 394, जूनियर क्लर्क सर टाइपिस्ट के 163 और ट्रेन क्लर्क के 77 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

End of Feed