RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जारी सेंट्रल एंप्लॉयमेंट नोटिस के तहत मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026
कब होगी परीक्षा
RRB मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी में 311 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड द्वारा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
कब RRB Ministerial and Isolated Exam Admit Card 2026?
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा 14 और 15 जुलाई को है, इसके अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आज यानी 10 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें और गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क कर इसमें सुधार करवाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi Govt School Admission 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन को लेकर बड़ी खबर, जानकर चौंक जाएंगे
RRB Ministerial And Isolated Admit Card कैसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबससाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए RRB Ministerial And Isolated Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले लॉगिन पेज पर क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या होते हैं Bridge Courses और क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड, एजुकेशन और स्किल के बीच कैसे करता है काम?
परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर जाएं।
- मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।
- ओरिजिनल फोटो आईडी साथ रखें।
- परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट से एक घंटे पहले पहुंचे।
- हल्के रंग के सामान्य से कपड़े पहने।
- जूते पहन कर न जाएं।
- रिंग, चेन और अन्य पहनी जाने वाले एक्सेसरीज न पहने।
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर जिन चीजों की आवश्यकता नहीं है उन्हें लेकर न जाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
