RRB JE CBT 1 Exam 2026: रेलवे में जेई भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और क्या हैं नए नियम

RRB JE CBT 1 Exam 2026: आरआरबी द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RRB JE CBT 1 Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 27 अक्टूबर 2026 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE CBT 1 Exam 2026

RRB JE CBT 1 Exam 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

सिटी स्लिप के जारी होने के साथ उम्मीदवारों में परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ गया है। परीक्षा में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं, लेकिन कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही हॉल टिकट जारी की जाएगी, जिसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड किया जा सकेगा। आइए अब आपको परीक्षा के जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के साथ एडमिट कार्ड कब आ सकता है उसकी संभावित तिथियों के बारे में बताएं।

End of Feed