RRB Group D Vacancy 2025: भारत में रेलवे की नौकरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सरकारी नौकरियों में से एक है। यही वजह है कि हर साल लाखों की संख्या में युवा रेलवे की नौकरी की तैयारी करते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड समय समय पर अलग अलग जोन में ग्रुप डी, एनटीपीसी की भर्तियां निकालता है। इसकी जानकारी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि रेलवे भर्ती बोर्ड 2026 में ग्रुप डी (लेवल-1) के 62,460 रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस नोटिस को देखकर बेरोजगार युवाओं के चेहरे खिल गए हैं लेकिन जब उन्हें इसकी सच्चाई पता चलेगी तो चेहरा मुरझा जाएगा।
RRB Group D Vacancy 2025: आरआरबी ग्रुप डी में 62000 से ज्यादा भर्तियां? (CANVA)
बता दें कि किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) या रेल मंत्रालय प्रेस रिलीज या ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना शेयर कर इसकी जानकारी देते हैं। रेलवे में 62 हजार भर्तियों की दावे की सूचना किसी भी आधिकारिक सरकारी सोर्स (जैसे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट या रेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट) पर उपलब्ध नहीं है। यह नोटिफिकेशन केवल सोशल मीडिया पर वायरल है जिससे इसकी प्रामाणिकता पर संदेह पैदा होता है।
RRB Group D FAKE NOTICE
रेलवे ने बताई भ्रामक दावे की सच्चाई
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेल मंत्रालय ने इस वायरल नोटिफिकेशन पर तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर नोट लगाया कि भर्ती के संबंध में जारी हो रही यह सूचना पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। रेलवे ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के भर्ती नोटिफिकेशन के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
आरआरबी ने जारी की NTPC यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर RRB NTPC अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक ऑनलाइन पा सकते हैं। उम्मीदवारों को CBT 2 UG एग्जाम के लिए RRB NTPC 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपनी यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। कैंडिडेट ध्यान दें कि RRB NTPC UG सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है। वे RRB NTPC की अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम वेन्यू और शिफ्ट के बारे में डिटेल्स देख सकते हैं। पूरी स्टोरी पढ़ें आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडरग्रेजुएट) के अलग-अलग पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
