RRB Group D Result 2022: जल्द जारी होंगे आरआरबी ग्रुप के परिणाम, पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:31 PM IST

RRB Group D Result 2022, rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। अक्टूबर में फेज - 5 की परीक्षाएं संपन्न हुई हैं, वहीं हाल ही में अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के तहत रेलवे ग्रुप डी के करीब 1.15 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट
  • पांच फेज में आयोजित की गई थी ग्रुप डी की परीक्षा
  • सीबीटी परीक्षा के बाद पीईटी व पीएसटी में शामिल होना अनिवार्य

RRB Group D Result 2022: RRB Group D की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती इस सप्ताह के अंत तक ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, आरआरबी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियों का निपटारा साथ ही साथ करता जाएगा। उम्मीद है कि 21 अक्टूबर 2022 को फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है। वहीं 25 अक्टूबर तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

RRB

यहां चेक कर सकेंगे आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम

बता दें आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कुल 5 चरणों में आयोजित की गई थी। पांचवे चरण की परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुई है। वहीं पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आोजित की गई थी। इसके लए कुल 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि इसमें से करीब 1.15 लाख रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed