RRB Group D, UGC NET Result 2022 Date and Time: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा या यूजीसी नेट परीक्षा दोनों के लिए ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपडेट्स का इंतजार करते हैं, यही वजह है कि हम यहां दोनों परीक्षाओं से जुड़े लाइव स्टेटस, अपडेट्स व रिजल्ट डेट की बात कर रहे हैं।
आरआरबी ग्रुप डी और यूजीसी नेट परिणाम
RRB Group D Exam Result
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में किया था, एक रिपोर्ट के अनुसार आरआरबी एक लाख तीन हजार से ज्यादा पदों पर ग्रुप डी वालों की भर्ती कर रहा है, वैकेंसी ज्यादा होने की वजह से प्रक्रिया में भी समय लग रहा है। आरआरबी ग्रुप डी 2022 पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया गया, आरआरबी ग्रुप डी 2022 पहले चरण की परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर, आरआरबी ग्रुप डी 2022 तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर, चौथे चरण की परीक्षा 19 सितंबर से 7 अक्टूबर और पांचवे व आखिरी चरण की परीक्षा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी पे लेवल 1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 14 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 19 अक्टूबर को बंद हो गई है। अब नियम के मुताबिक इन ऑब्जेक्शन पर विचार किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑब्जेक्शन पर विचार प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है, महज कुछ दिनों में यह कार्य पूरा हो जाता है, यानी आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट बहुत जल्द सामने आने वाला है। यदि तारीख की बात करें, तो भले बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी न दी हो, लेकिन अनुमान है कि इन रिजल्ट्स को दिवाली के आसपास जारी किया जा सकता है।
UGC NET 2022 Result
दूसरी तरफ यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम भी कभी भी जारी हो सकते हैं। यूजीसी ने दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा का मर्ज करके एक साथ आयोजित किया था, यूजीसी नेट परीक्षा को भी कई चरणों में आयोजित किया गया, कुछ चार चरणों में आयोजित इस परीक्षा के तहत शुरुआती तीन चरणों की आंसर की जारी कर दी गई है, लेकिन अभी चौथे चरण की आंसर की जारी किए जाना बाकी है। यह बतलाती है, कि यूजीसी जल्द से जल्द प्रक्रियाओं को पूरा करने में लगा है और लोगों के इंतजार को जल्द खत्म करने की तैयारी में है।
यूजीसी नेट फेज 1, 2 और 3 परीक्षा की आंसर की के खिलाफ जो लोग आपत्ति करना चाहते हैं, उनके सामने आज भर का मौका है, क्योंकि आज रात के बाद आपत्ति करने का लिंक डिएक्टिव हो जाएगा, और आरआरबी की तरह ही यूजीसी भी उठाई गई आपत्ति पर विचार प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजीसी कभी भी इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है, जबकि फेज 4 की आंसर की और रिजल्ट को दिवाली के तुरंत बाद जारी किए जाने की संभावना है।
