RRB Group D Result 2022: कितना रहेगा RRB ग्रुप डी क्वालिफाइंग मार्क्स और कैसे तैयार होगा रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 9, 2022, 10:28 AM IST

RRB Group D 2022 Qualifying Marks: क्या आप आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए है, बता दें, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इसी माह रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड की तरफ से अपेडट जारी किया गया है, जिसे यहां से देखा जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरआरबी ने क्वालिफाइंग मार्क्स के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।
  • आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट मिड दिसंबर तक जारी हो सकता है।
  • रिजल्ट और फाइनल आंसर की एक ही दिन जारी हो सकती है।

RRB Group D 2022 Result Date Qualifying Marks: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षाा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में भाग लिया था, वे क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि यह रिजल्ट्स कभी भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार यहां से लाइव स्टेटस देख सकते हैं।

rrb group d result date passing marks

RRB Group D - देखें क्वालिफाइंग मार्क्स और कैसे तैयार होगा रिजल्ट

17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर जल्द ही आने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी किया जा सकता है। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाएगा। इसकी समीक्षा करने के बाद फाइनल आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2022 जारी की जाएगी और फिर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा।

End of Feed