RRB ALP Exam 2025 Date: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीएटी का शेड्यूल, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

RRB ALP CBAT 2025 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर एएलपी सीबीएटी 2025 डेट चेक कर सकते हैं।

RRB ALP CBAT 2025 Date: आरआरबी एएलपी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी सीबीएटी एग्जाम 2025 डेट व एडमिट कार्ड सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRB ALP CBAT 2025

RRB ALP CBAT 2025

RRB ALP CBAT 2025 Date: कब होगा एप्टीट्यूड टेस्ट

नोटिस के अनुसार, आरआरबी एएलपी कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का आयोजन 15 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले यानी 15 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि, आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले यानी 11 जुलाई को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed