RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी 1 में शामिल होना होगा।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी 1 में सफलता हासिल की थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी की थी।

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025

RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा के पहले भाग से 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे भाग से 75 अंकों के 75 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed