RRB ALP Admit Card 2024: जारी हुई आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

RRB ALP Admit Card 2024, RRB ALP Exam City Slip 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरआरबी एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024, RRB ALP Exam City Slip 2024: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा की सिटी स्लिप आज यानी 16 नंवबर को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

End of Feed