BPSC Bihar Teacher Bharti Result 2024 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण (BPSC TRE 3) का रिजल्ट जारी कर दिया (Bihar Teacher Bharti Result ) गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर रिजल्ट चेक कर (Bihar Shikshak Bharti Result) सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जारी नए रोस्टर में भर्तियों की संख्या कम कर दी गई हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इसमें आवेदन करने वालों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस भर्ती के लिए रिजल्ट जारी हो गया है।
BPSC TRE Result 2024 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर
BPSC TRE 3 Result 2024 PDF के लिंक पर क्लिक करें। - अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar Teacher Bharti Result: क्लास 6 से 8 का रिजल्ट
- गणित और विज्ञान - 5,560
- सामाजिक विज्ञान - 3,789
- हिंदी - 2,799
- अंग्रेजी - 2,873
- संस्कृत 941
- उर्दू - 1,027
- कुल सफल अभ्यर्थी - 16,989
Bihar Shikshak Bharti Result: क्लास 1 से 5 तक का रिजल्ट
- सामान्य विषय - 18,641
- उर्दू - 3,054
- बांग्ला - 44
- कुल सफल अभ्यर्थी - 21,911
Bihar Shikshak Bharti Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
- प्राप्तांक (Marks)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
