RPSC RAS Exam 2024: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार का तीसरा चरण 5 जनवरी

RPSC RAS Recruitment 2024 Interview Phase 3: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तीसरे चरण के इंटरव्यू 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेंगे।

RPSC RAS Recruitment 2024 Interview Phase 3: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तीसरे चरण के इंटरव्यू 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा।

RPSC RAS Exam 2024: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार

RPSC RAS Exam 2024: आरएएस भर्ती 2024 साक्षात्कार

सहायक आचार्य सहित विभिन्न पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत भूगोल विषय के पदों हेतु अंतिम चरण के साक्षात्कार 5 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान और एबीएसटी के प्रथम चरण के साक्षात्कार का आयोजन 14 से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

End of Feed