RPSC RAS Result 2025 Declared: जारी हुआ आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RPSC RAS Prelims Result 2025 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं।

RPSC RAS Prelims Result 2025 Declared at rpsc.rajasthan.gov.in: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Result 2025

RPSC RAS Result 2025

RPSC RAS Prelims Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 फरवरी को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 6.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 3.75 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जारी नोटिस के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 21,539 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

End of Feed