Sarkari Naukri: भजनलाल सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, टीचर-इंजीनियर-सब इंस्पेक्टर के 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

RPSC Rajasthan Sarkari Naukri: आरपीएससी ने गुरूवार को विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत 5 विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनको सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025 के दौरान आयोग द्वारा 9 भर्तियों के विज्ञापन अभी तक जारी किए जा चुके हैं। विस्तृत सूचना हेतु भर्ती विज्ञापनों का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है।

RPSC Rajasthan Sarkari Naukri Advertisement released to fill more than 12 thousand posts of lecturer, Professor , Engineer and Sub inspector: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। आरपीएससी ने गुरूवार को विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत 5 विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनको सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025 के दौरान आयोग द्वारा 9 भर्तियों के विज्ञापन अभी तक जारी किए जा चुके हैं। विस्तृत जानकारी व आवेदन हेतु अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर संबंधित विज्ञापनों का अवलोकन कर सकते हैं।

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त भर्ती अर्थनाओं के क्रम में भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थी विज्ञापित पदों हेतु आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवश्य अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि जिस पद के लिए उनके द्वारा आवेदन किया जा रहा है, उसके लिए पात्रता की समस्त शर्तों को वे पूरा करते हों। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।

End of Feed