एजुकेशन

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 31 मई से 11 जून 2026 तक एग्जाम

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक, प्राध्यापक-कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Image

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2025

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक, प्राध्यापक-कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 31 मई से 11 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के सुगम संचालन हेतु विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ग्रुप-ए में हिंदी, हिस्ट्री, इंग्लिश, कामर्स एवं केमिस्ट्री विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 31 मई को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 1 जून को प्रातः 9 से 12 बजे तक इतिहास और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुसार 2 जून को प्रातः पारी में कॉमर्स और दोपहर की पारी में केमिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-बी में शामिल विषयों का कार्यक्रम

ग्रुप-बी में राजनीति विज्ञान, ज्योग्राफी, बाॅयोलाॅजी, संस्कृत, फिजिक्स, गणित, सोशियोलाॅजी, इकोनाॅमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 3 जून को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 4 जून को प्रातः 9 से 12 बजे तक भूगोल और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक बायोलॉजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

5 जून को प्रातः पारी में संस्कृत, फिजिक्स और दोपहर की पारी में गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 6 जून को प्रातः पारी में समाजशास्त्र एवं दोपहर की पारी में इकोनॉमिक्स और म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी। 7 जून को प्रातः पारी में ड्राइंग तथा दोपहर की पारी में उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 8 जून को प्रातः पारी में एग्रीकल्चर एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा दोपहर की पारी में होम साइंस विषय की परीक्षा होगी, जबकि 9 जून को प्रातः पारी में राजस्थानी विषय की परीक्षा के साथ ग्रुप-बी की परीक्षाएं संपन्न होंगी।

ग्रुप-सी कोच और फिजिकल एजुकेशन

ग्रुप-सी के तहत विभिन्न कोच पदों (एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल) के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम प्रश्न-पत्र जनरल स्टडीज-कोच विषय की परीक्षा का आयोजन 10 जून को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा।

ग्रुप-डी फिजिकल एजुकेशन

11 जून को प्रातः 10 से 12 बजे तक ग्रुप-डी में सम्मिलित फिजिकल एजुकेशन विषय के प्रथम प्रश्न-पत्र जनरल स्टडीज- फिजिकल एजुकेशन और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा ली जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article