CBSE 10th Result 2026 Date and Time: काउंटडाउन शुरू गया सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) अब कभी भी 10वीं क्लास यानी मैट्रिक के नतीजे जारी कर सकता है। आमतौर पर, बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे 12वीं क्लास के नतीजों के साथ मई में जारी करता है, लेकिन इस बार जल्दी रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। (CBSE 10th Result 2026 Kab aayega) बता दें, 13 अप्रैल की शाम रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker से जुड़ा एक जुड़ा एक जरूरी ट्वीट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि रिजल्ट डे का इंतजार न करें, DigiLocker पर अकाउंट बना लें, इसके बाद रिजल्ट जारी होते ही आप परिणाम देख सकेंगे।
CBSE 10th Result 2026 Expected Date
दूसरी तरफ, ये आपको पता होगा कि CBSE दो-बोर्ड सिस्टम लागू कर रहा है। इसके अनुसार, छात्र पहले सेशन के नतीजों की उम्मीद अप्रैल में कर सकते हैं। अगर इसी महीने रिजल्ट आ जाएगा, तो बोर्ड को मई में होने वाले दूसरे सेशन की परीक्षा की तारीखें तय करने में मदद मिलेगी। (CBSE 10th Result 2026 Confirm Date) बता दें, अभी कंफर्म तारीख नहीं आई है।
कब हुई थी परीक्षा
10वीं क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं मैथ्स स्टैंडर्ड पेपर से शुरू हुईं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए गए थे।
किस वेबसाइट से देख सकेंगे रिजल्ट, CBSE 10th Result 2026 Website
छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और दूसरी जानकारी डालकर ऑफिशियल वेबसाइट (CBSE 10th Result 2026 Website) results.cbse.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। नतीजे DigiLocker के अलावा UMANG एप्लिकेशन पर भी देखे जा सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट DigiLocker पर
पिछले साल 23,71,939 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
DigiLocker पर रिजल्ट कैसे देखें?
- DigiLocker App या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसे डाउनलोड करने के लिए DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर लॉग इन करें।
- DigiLocker अकाउंट के क्रेडेंशियल्स फोन पर SMS के जरिए भेजे जाएंगे।
- CBSE 10वीं का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देखने के लिए, ऐप में अपनी डिटेल्स डालें।
पिछले साल लड़कों का रिजल्ट 92.63% था जबकि लड़कियों का रिजल्ट 95% था।
SMS के जरिए CBSE 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- अपने मोबाइल फोन पर SMS ऐप खोलें।
- एक SMS टाइप करें: cbse10 रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर।
- इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।
जिन छात्रों ने परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा मोबाइल ऐप्स और SMS तथा IVRS सेवाओं जैसे वैकल्पिक माध्यमों से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। योग्य माने जाने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
