RPSC Junior Assistant Exam: कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 03 अक्टूबर को

RPSC Junior Assistant Exam 2024: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2024 में चयनित नॉन-टीएसपी संवर्ग के सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 03 अक्टूबर को होगा।

RPSC Junior Assistant Exam 2024: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2024 में चयनित नॉन-टीएसपी संवर्ग के 20 सफल अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सुधार (अनुभाग-3) विभाग द्वारा भू प्रबन्ध विभाग आवंटित किया है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आगामी 03 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक जयपुर स्थित भूमि–प्रबन्ध आयुक्त कार्यालय, विमान भवन गोपालबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर 401942, 402474, 402939, 403582, 404692, 411401, 412987, 413341, 415273, 419174, 419350, 424347, 427524, 428173, 428825, 431855, 439230, 441490, 444141, 446981 है।

RPSC Junior Assistant Exam

RPSC Junior Assistant Exam

भू-प्रबन्ध आयुक्त ने बताया कि सत्यपान के समय आवश्यक दस्तावेजों यथा नियुक्ति आदेश, प्रमाण पत्र,शपथ पत्र की सूची व विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट https://landrevenue.rajasthan.gov.in/settlement पर उपलब्ध है।

End of Feed