RPSC Grade 2 Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केवल लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करना है। ऐसा करने से आपकी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Grade 2 Admit Card 2026
कैसे डाउनलोड कर RPSC Grade 2 Admit Card 2026?
- आरपीएससी ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए RPSC 2nd Grade Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- इस पेज पर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में महिलाओं के लिए अफसर बनने का मौका, शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही एक ओरिजिनल फोटो आईडी भी साथ रखें और एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से करीब 30 मिनट 1 घंटा पहले परीक्षा हॉल पहुंचे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Assistant Teacher Recruitment: 150 अंकों की होगी परीक्षा, आयोग ने जारी किया नया परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
कब होगी ग्रेड 2 टीचर परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रेड 2 टीचर परीक्षा का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड से पहले यानी 5 जुलाई को आयोग द्वारा उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी थी, ताकि उन्हें अपने परीक्षा शहर के बारे में पता चल जाए और वह परीक्षा से पहले यात्रा की योजना बना सकें।
