एजुकेशन

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना में महिलाओं के लिए अफसर बनने का मौका, शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता

Indian Army SSC Tech Women Recruitment 2026: भारतीय सेना ने 68वां शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल वीमेन कोर्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन शुरू हो चुके हैं आखिरी तारीख 6 अगस्त है। जानें उम्र और योग्‍यता के बारे में

Image

भारतीय सेना में महिलाओं के लिए अफसर बनने का अवसर, शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता (Image - chatgpt)

Indian Army SSC Tech Women Recruitment 2026: भारतीय सेना ने 68वां शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल वीमेन कोर्स का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप इंजीनियरिंग कर चुकी हैं और सेना में अधिकारी बनना चाहती हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका बन सकता है। जारी विज्ञप्ति के तहत आवेदन 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाने की जरूरत होगी।

क्या मांगी गई है योग्यता?

सिर्फ अविवाहित महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। ये उम्र 1 अप्रैल 2027 तक गिनी जाएगी। फाइनल ईयर की छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं, लेकिन जॉइनिंग से पहले डिग्री पूरी हो जानी चाहिए।

ट्रेनिंग कहां होगी?

चयन होने के बाद 49 हफ्ते की ट्रेनिंग OTA गया, बिहार में होगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको भारतीय सेना में अधिकारी की पोस्ट मिलेगी।

विधवाओं के लिए खास प्रावधान

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए भी इस भर्ती में आवेदन का मौका है। वो टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों कैटेगरी में अप्लाई कर सकती हैं।

सिलेक्शन कैसे होगा?

  • सबसे पहले आवेदन चेक किए जाएंगे
  • फिर शॉर्टलिस्टिंग होगी
  • फिर SSB इंटरव्यू होगा, जो कि 5 दिन का टेस्ट और इंटरव्यू के रूप में होगा
  • अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा। ध्यान रहे, फिटनेस जरूरी है, इसके लिए आपको 13 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी, 15 पुश-अप करने होंगे, 2 पुल-अप, 25 सिट-अप और तैराकी भी देखी जा सकती है।

आवेदन ऐसे करें

  • joinindianarmy.nic.in पर जाएं
  • Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करके रजिस्टर करें
  • आधार या 10वीं के सर्टिफिकेट से वेरिफाई करें
  • लॉगिन करके SSC Tech Women Course चुनें
  • सारी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर दें
अगर आप देश की सेवा करना चाहती हैं और इंजीनियर हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article