RPSC Exam Calendar: आरपीएससी ने जारी किया 2025 में होने वाली 11 परीक्षाओं का कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

RPSC Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है।

RPSC Exam Calendar: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को 11 परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें 7 परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि के साथ 4 परीक्षाओं की संशोधित प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी की गई है। इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभागः ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 तथा अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

RPSC Exam Calendar 2025

RPSC Exam Calendar 2025

कृषि विभाग के पदों हेतु सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) व सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

End of Feed