RPSC AE Mains Exam 2026 : 1036 पदों पर 22-23 मार्च को होंगे एग्जाम, डायरेक्ट लिंक से देखें पूरा शेड्यूल

RPSC AE Mains Exam: RPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य PWD, PHED और जल संसाधन सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 1,036 खाली पदों को भरना है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा। RPSC AE Mains Exam 2026, RPSC AE Mains Exam, RPSC Exam, RPSC Mains Exam Date, RPSC Exam City Slip 2026

RPSC Assistant Engineer Mains Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने rpsc.rajasthan.gov.in पर RPSC AE मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। RPSC सहायक अभियंता (AEN) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2026, 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य PWD, PHED और जल संसाधन सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 1,036 खाली पदों को भरना है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक चरण सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC Mains 2026

RPSC Mains 2026

RPSC AE मुख्य परीक्षा तिथि 2026: आधिकारिक सूचना और डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार RPSC AE मुख्य परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें सीधे rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से वर्णनात्मक (descriptive) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह की शिफ्ट 9 बचे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक रहेगी। प्री एग्जाम 28 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक हुआ था। इसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया था।

End of Feed