RPSC ने जारी किया 2nd ग्रेड साइंस विषय का रिजल्ट, 24 अक्टूबर से भरें डिटेल्ड फॉर्म

RPSC 2nd Grade Teacher Science Result 2026: RPSC ने सीनियर टीचर (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Science Result 2026: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (सेकेंडरी एजुकेशन) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अगले चरण में पात्रता की जांच यानी एलिजिबिलिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। याद रहे, सूची में नाम या रोल नंबर आने का मतलब अंतिम चयन होना नहीं है।

RPSC 2nd Grade Teacher Science Result 2026

RPSC ने जारी किया 2nd ग्रेड साइंस विषय का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच अपनी SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म की दो प्रिंट कॉपी निकालकर रख लें।

End of Feed