RPSC Senior Teacher Admit Card 2023: राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर एडमिट कार्ड (Rajasthan Senior Teacher Admit Card 2023) जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यहां राजस्थान सीनियर टीचर एडमिट कार्ड 2023 का नोटिस चेक कर सकते हैं
RPSC Senior Teacher Admit Card 2022
RPSC Senior Teacher Exam 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीनियर टीचर ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले यानी 26 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन के जरिए 22 जनवरी को ही परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Exam 2023: लीक हुआ था पेपर
आरपीएससी सीनियर टीचर के लिए 24 दिसंबर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया था।
How to download RPSC 2nd Grade Senior Teacher Admit Card 2023
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Admit Card for Sr. Teacher Gr II Comp. Exam 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां 'Get Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के जरिए ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान सीनियर टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
