RPF Constable Answer Key 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (RPF Constable Answer Key 2025) जल्द जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की रीजनल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की 2025 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RPF Constable Answer Key 2025
RPF Constable Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 18 मार्च 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
How to download RPF Constable Answer Key 2025
- सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरपीएफ कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF Constable Recruitment 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्ती की जाएगी।
