Rigi Prabhav 2024: गोवा में सजी कंटेंट क्रिएटर्स की महफिल, धोनी की मौजूदगी में युवाओं ने दिखाया जोश

गोवा में युवाओं और छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम रिगी प्रभाव 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी ने खूब समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में कंटेट क्रिएशन की दुनिया में करियर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Rigi Prabhav 2024: गोवा में युवाओं और छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम रिगी प्रभाव 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी ने खूब समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में डिजिटल क्रिएटर्स की महफिल सजी। कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में तेजी से नाम कमा रहे Rigi स्टार्टअप ने इस साल के अपने बड़े इवेंट को गोवा में आयोजित किया, जिसमें पूरे देश से आए हजारों कंटेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कंटेट क्रिएशन की दुनिया में करियर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Rigi Prabhav 2024

Rigi Prabhav 2024

Rigi Prabhav 2024 इवेंट का मकसद कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से जुड़ी नई तकनीकों और टूल्स की जानकारी देना था। साथ ही युवाओं और छात्राओं को कंटेट क्रिएशन की बारीकियों के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्र में महेंद्र सिंंह धोनी ने कहा कि इस क्षेत्र में कंटेंट क्रिएटर्स का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। धोनी की एंट्री से इवेंट का माहौल और भी शानदार हो गया। जैसे ही माही ने मंच पर कदम रखा, क्रिएटर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Rigi के को-फाउंडर स्वप्निल सौरव और अनन्या सिंघल ने सभी का स्वागत किया।

End of Feed