RGPV Paper Leak, RGPV Exam Postponed: देशभर में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले सामने आ (RGVP Paper Leak) रहे हैं। एक बार फिर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) भोपाल विवादों में आ (RGVP Paper Postponed) गया है। कथित तौर पर यहां परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सेकेंड ईयर के कंप्यूटर विषय का प्रश्नपत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तब उन्हें बताया गया कि पेपर चोरी होने के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
RGPV Paper Leak: RGPV में पेपर चोरी का बड़ा खुलासा
RGPV Paper Leak: एग्जाम ब्रांच से नौ प्रश्नपत्र के बंडल गायब
बता दें शुक्रवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई, यूनिवर्सिटी के टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) की परीक्षा ब्रांच से प्रश्नपत्रों के नौ बंडल गायब हो गए, जिसके कारण अधिकारियों को आखिरी समय में परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
RGPV Paper Postponed: एबीवीपी के सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार स्कूल ऑफ बायोमॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के एग्जाम ब्रांच से आगामी परीक्षाओं के लिए निर्धारित विषयों सहित लगभग नौ विषयों के प्रश्न पत्रों के नौ बंडल गायब पाए गए।
यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दर्ज हुई शिकायत
गांधी नगर के SHO विजेंद्र मारस्कोले ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और हर संभावित पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हालांकि एग्जामिनेशन ब्रांच में एक दर्जन से ज्यादा अलमारियां हैं, लेकिन सिर्फ एक अलमारी खुली पाई गई, और वही वह अलमारी थी जिसमें से प्रश्न-पत्र गायब हो गए थे।
