Reservation for Agniveer: अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में मिलेगा वेटेज, सीएम योगी ने की घोषणा

Reservation for Agniveer in UP Police: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को लेकर अहम घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की सेवा करके लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएएसी बल में वेटेज दिया जाएगा। बता दें कि अग्निपथ योजना के अनुसार 50 फीसदी अग्निवीरों को चार साल बाद रिटायर होने का नियम है।

Reservation for Agniveer in UP Police: अग्निवीर पर चल रहे राजनीति के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में लाभ मिलेगा। अग्निवीर रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है।

Agniveer CM Yogi

CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 साल में भारत में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अग्निवीरों को लेकर लिया गया यह फैसला अग्निवीरों को काफी राहत देने वाला है।

End of Feed