Republic Day 2026 Speech In Hindi: कुछ इस तरह दें गणतंत्र दिवस पर भाषण, लगेंगे भारत माता की जय के नारे
Republic Day Speech, Bhashan In Hindi
इस अवसर पर राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। साथ ही सैनिकों, अर्धसैनिक बलों आदि की लंबी परेड होती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर अब तक का सबसे दमदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपनी स्पीच की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर भाषण, गणतंत्र दिवस पर स्पीच, रिपब्लिक डे पर स्पीच, रिपब्लिक डे पर भाषण
Republic Day 2026 : 21 तोपों की सलामी से जुड़े फैक्ट्स
क्या आप जानते हैं कि 21 तोपों की सलामी सिर्फ 52 सेकेंड तक ही क्यों देते हैं? दरअसल, हमारा राष्ट्रगान भी 52 सेकेंड का ही होता है। ऐसे में राष्ट्रगान के सम्मान में इस सलामी को 52 सेकेंड तक दिया जाता है।Republic Day 2026 : रिपब्लिक डे पर होगी परेड
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वां रिपब्लिक डे मनाया जाएगा। ये परेड भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगी।Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को कैसे देते हैं सम्मान ?
रिपब्लिक डे पर ध्वजारोहण नहीं किया जाता, बल्कि झंडा फहराया जाता है। अकसर लोग इस मौके को फ्लैक होइस्टिंग कहते हैं मगर गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाता है। जिसे फ्लैग अनफर्लिंग कहते हैं।Republic Day 2026 Guest: इस बार गणतंत्र दिवस पर मेहमान कौन ?
इस बार यानी 2026 में गणतंत्र दिवस पर भारत ने यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत यात्रा पर रहेंगे।Gantantra Diwas in hindi LIVE: गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ?
26 जनवरी साल 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ देश का झंडा फहराकर भारत को एक पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। इसलिये आज के दिन पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है।Flag Hoisting Time LIVE: कब है झंडा फरहाने का समय
आज गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होगा। सुबह करीब 9:30 बजे राष्ट्रपति की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और एक शानदार परेड शुरू होगी। ये परेड भारत की सांस्कृतिक विविधता, रक्षा शक्ति और आधुनिक प्रगति को दिखाएगी। इस कार्यक्रम का पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।26 january shayari in hindi 2026 LIVE: गणतंत्र दिवस पर प्यारी सी शायरी
मैं भारत मां की जय कहना अपना सौभाग्य समझता हूं,अपना जीना मरना अब सब तेरे नाम 'ऐ तिरंगा' मैं कहता हूं।।
Republic Day 2026 Quotes LIVE: दिल को छू लेने वाले मैसेज
- भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता में है। आइए, इस शानदार सफर का हिस्सा होने पर गर्व करें।
- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आइए, हम अपने अधिकारों को संजोएं और भारत के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
- इस गणतंत्र दिवस पर, मुझे अपने देश की प्रगति और यहां के लोगों पर गर्व महसूस हो रहा है।
- आइए, हम अपने नेताओं के विजन को याद करें और एक बेहतर, मजबूत भारत बनाने की दिशा में काम करें।
Republic Day 2026 Quotes LIVE: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये शानदार मैसेज
- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! हमारा देश शांति, प्रगति और एकता के साथ फलता-फूलता रहे और चमकता रहे।
- आइए इस गणतंत्र दिवस पर लोकतंत्र की सच्ची भावना का जश्न मनाएं और भारत के विकास में सकारात्मक योगदान देने का वादा करें।
- गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे, और भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए।
- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! आइए, हम अपने संविधान का सम्मान करें और उन नेताओं के वजन को याद करें जिन्होंने भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया।
Republic Day 2026 Parade Timing LIVE: कब होगी रिपब्लिक डे परेड ?
इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ पर परेड 26 जनवरी सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसका लाइव प्रसारण सुबह 8 बजे ही शुरू हो जाएगा।Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE : 'देश की मिट्टी बोल रही है'
आज देश की मिट्टी बोल उठी है...लोहा-गोले, रणभूमि की छाया,
रक्त की धार ने जो मिट्टी सजाई।
बूंद-बूंद बन कर बहे वीरों का रक्त,
आज वही मिट्टी बोल उठी है,
गणतंत्र दिवस की आवाज फैलाई।
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE : गणतंत्र दिवस पर आसान कविता
अब उठे तिरंगा लहराओ...विश्व पटल पर मान बढ़ाओ।
केसरिया, सफेद, हरा रंग,
देशभक्ति का अनोखा संग।
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE: गणतंत्र दिवस पर निबंध
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE आदरणीय प्रधानाचार्य उपप्रधानाचार्या जी, प्रिय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियो। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यही वह दिन है जब भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रित और गणराज्य घोषित किया था। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इससे पहले भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन संविधान लागू होने के बाद ही भारत को असली पहचान मिली थी।Republic Day Drawing2 2026 LIVE
Who Is Chief Guest On 26 January 2026 In India LIVE: गणतंत्र दिवस पर कौन है चीफ गेस्ट
Who Is Chief Guest On 26 January 2026 In India LIVE इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक नहीं बल्कि दो मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें यूरोपूयन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा शामिल हैं।Republic Day 2026 Drawing LIVE
Republic Day 2026 Anchoring In Hindi LIVE: गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग
ध्यान रहे गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन के दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज और आवाजन में जोश होना चाहिए। साथ ही यहां कठिन भाषा के प्रयोग से बचें सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। स्क्रिप्ट में देशभक्ति और गणतंत्र दिवस की महत्व को जरूर उजागर करें। साथ ही इस दौरान बीच बीच में देशभक्ति कविताएं व पंक्तियों को दोहराएं।Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE: गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE साथियो, आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में इसकी एक अलग धूम देखने को मिल रही है। पूरा देश तिरंगामय हो गया है। स्कूल कॉलेज से लेकर हर तरफ भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं। जगह जगह रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास का वर्णन करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। साथियों आज का भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान, तकनीक, खेल, शिक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल है।Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE: 26 जनवरी ना केवल एक तारीख है बल्कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है।आज हम सभी यहां 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं।यही वह दिन है जब भारतीय संविधान वर्ष 1950 में लागू हुआ था।गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है।Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE: गणतंत्र दिवस पर भाषण की शुरुआत ऐसे करें
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां भारत के एक अत्यंत पवित्र और गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।Republic Day Anchoring Script In HIndi 2026 LIVE: गणतंत्र दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट हिंदी में
Republic Day Anchoring Script In HIndi 2026 LIVE इन जंजीरों की चर्चा में कितनों ने निज हाथ बंधाए, कितनों ने इनको छूने के कारण कारागार बसाए...इस प्रकार आप गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कविताओं से मंच का संचालन कर सकते हैं। इसके बाद मंच पर उपस्थितआदरणीय मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावकगण को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दें।Republic Day Drawing For Kids LIVE
Republic Day Drawing 2026 LIVE
Republic Day Chief Guest 2026 LIVE: गणतंत्र दिवस पर कौन है चीफ गेस्ट
Republic Day Chief Guest 2026 LIVE इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक नहीं बल्कि दो मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें यूरोपूयन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा शामिल हैंRepublic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस पर स्पीच
ये दिन हमें हमारे बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और हमारे महान नेताओं के विजन की याद दिलाता है। हमें हमेशा एकता, समानता और अपने देश के प्रति सम्मान के मूल्यों का पालन करना चाहिए। आइए हम अच्छे नागरिक बनने और भारत की प्रगति के लिए काम करने का वादा करें। धन्यवाद, और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : तालियों से गूंज उठेगा कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर भाषण देने के लिए आप भी उपस्थित लोगों को सबसे पहले संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद अपने भाषण से शुरुआत कर सकते हैं-26 जनवरी का दिन भारत की समृद्ध संस्कृति, एकता और विविधता का जश्न मनाने के लिए नहीं बल्कि उन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी दिन है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। साथियों याद रखें कि एक महान देश के नागरिक होने के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं- जैसे कि संविधान का सम्मान करना, हमेशा दूसरों की मदद करना और समाज में किसी न किसी तरीके से सकारात्मक सहयोग देना। जय हिंद- जय भारत।
Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : कम समय में याद करें ये सुंदर POEM
गणतंत्र दिवस पर एक और कविता तैयार कर सकते हैं-16 जनवरी का प्यारा दिन,
गूंजे हर कोने जय हिंद।
संविधान ने दी हमें पहचान,
लोकतंत्र है हमारी शान।
तिरंगा लहराए गगन के पार,
वीरों के बलिदान को बारंबार।
भारत की मिट्टी, भारत की जान।
गौरव से गाए पूरा हिंदुस्तान
Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस पर आसान कविता
लोकतंत्र जिसकी पहचान हैगणतंत्र जिसकी शान है।
सारे देशों में सबसे खास है वो
ऐसा मेरा प्यारा हिंदुस्तान है।
Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस की थीम क्या है ?
इस बार हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को पूरे 150 साल हो गए हैं। इसी के चलते गणतंत्र दिवस वंदे मातरम के 150 साल (150 years of Vande Matram) थीम के साथ मनाया जा रहा है।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : इस आसान ड्राइंग से लूटें वाहवाही
Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस के बारे में
स्कूल और दफ्तरों में में गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराया जाता है। देशभक्ति के कार्यक्रम और डांस आयोजित किये जाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माताओं को इस दिन श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस का मतलब
गणतंत्र दिवस का अर्थ है वो दिन जब भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने पूरे देश की जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता के शासन पर आधारित व्यवस्था दी। जहां पर सर्वोच्च पद पर कोई भी नागरिक आसीन हो सकता है।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : भारत देश हमारा है!
भारत देश हमारा है, यह हमको जान से प्यारा है।दुनिया में सबसे न्यारा है, ये सबकी आंखों का तारा है।
मोती है इसके कण-कण में, बूंद बूंद में सागर है।
प्रहरी बना हिमालय बैठा, धरा सोने की गागर है।।
Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : जय हिंद! जय भारत!
जय हिंद जय भारत! आज का दिन हमारे लिए सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। इस दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE : गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण
नमस्कार! इस ऐतिहासिक मौके पर आप सभी लोगों को संबोधित करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सभी को बधाई देती हूं। आज से ठीक 76 साल पहले 26 जनवरी के ही दिन हमारे देश के संविधान को पूर्ण रूप से अपनाया गया था।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE: आसानी से याद होने वाली बातें
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। ये दिन भारत के गणराज्य बनने की याद दिलाता है। नई दिल्ली में होने वाली परेड देश की शक्ति और संस्कृति को दिखाती है। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हैं।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE: इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस ?
पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1951 को मनाया गया था। भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE: राजधानी दिल्ली में आयोजन
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में भव्य आयोजन होता है। कर्तव्य पथ पर समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति के झंडा फहराने से होती है। भारत की सैन्य परेड की शक्ति शानदार होती है।Republic Day Speech, Essay In Hindi 2026 LIVE: रिपब्लिक डे पर भाषण
आज मुझे गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां खड़े होकर बोलने पर गर्व महसूस हो रहा है कि जब जब तिरंगा लहराता है तो हमें अपनी आजादी पर गर्व होता है।Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE: कविता से करें भाषण की शुरुआत
Republic Day 2026 Speech In Hindi LIVE यदि आप भी चाहते हैं कि आपका भाषण सुनते ही स्कूल का पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे तो अपने स्पीच की शुरुआत देशभक्ति कविताओं से करें। नीचे दिए इस कविता के साथ आप अपने स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं।MCC ने शुरू किया राउंड 3 चॉइस फिलिंग राउंड, 30 सितंबर को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
यूपी फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
IIT JAM 2027: आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, 14 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें पूरी जानकारी
MP Education News: मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट जीरो, जानें कैसे बदली स्कूली की तस्वीर
BPSSC SI Exam 2026: बिहार में सब इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा रद्द, 1799 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा होंगे एग्जाम
© 2026 Times Horizon Private Limited
