REET Mains Result 2023: जारी हुआ रीट मेन्स का रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 09:02 AM IST

REET Mains Result 2023,Srakari Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चन बोर्ड राजस्थान पात्रता परीक्षा मेन्स लेवल 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। रीट की परीक्षा 25, 26,27 और 29 मार्च को आयोजित की गई थी।

REET Mains Result 2023, Srakari Result 2023: रीट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती मेन्स का रिजल्ट जारी कर (REET Mains Result 2023) दिया है। लेवल 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (REET Mains Level 2 Result 2023) सकते हैं। बता दें रिजल्ट की घोषणा सामाजिक विज्ञान के 4 हजार 712 पदों के लिए की गई है।

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। बता दें राजस्थान अधीनस्थ व मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने रीट 2023 कीपरीक्षाएं 25,26,27, 28 और 1 मार्च 2023 को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 05:30 मिनट तक निर्धारित थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक विद्यालयो में 21 हजार शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 27 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed