REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट आंसर-की जल्द होगी जारी, reet2024.co.in से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan REET Answer Key 2025: ​राजस्थान रीट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इसके तहत दो पेपर होते हैं। रीट पेपर 1 कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदो पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि, दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए होता है।

Rajasthan REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET 2025) की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर आंसर-की चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान रीट 2025 आंसर-की लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

REET Answer Key 2025

REET Answer Key 2025

Rajasthan REET Answer Key 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की मार्च में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि राजस्थान रीट प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Feed