UPMSP, UP Board: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। एक तरफ जहां माफियों के घर बुल्डोजर चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान धांधलेबाजी करवाने वाले स्कूलों पर भी योगी सरकार कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। जी हां जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के दौरान फर्जी छात्र पकड़े गए थे, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उनकी मान्यता रद्द करने जा रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर समेत अन्य जिलों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है। साथ ही दोषी मिलने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने का निर्देश दिया है।
UPMSP: उत्तर प्रदेश के इन स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
