Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी होने वाला है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र कमर कस लें। राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2025
राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीख की बात करें तो कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के आखिरी हफ्ते से आयोजित की जा सकती हैं। बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से टाइम टेबल चेक कर सकेंगे।
RBSE 10th 12th Time Table ऐसे करें चेक
- टाइमटेबल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Rajasthan Board 10th or 12th Date Sheet 2025 के लिंक पर जाएं।
- अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- एग्जाम डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board Exam Date: पिछले साल का टाइम टेबल
पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च और 12वीं की 9 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित गई थीं। बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित किया गया था। राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया था। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 10 मई 2024 को जारी हुआ था।
