Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) Class 5th 8th Result 2023 की घोषणा जल्द ही करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीएसई 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2023 जारी करने की तैयारी कर ली है अब किसी भी दिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। जब तक राजस्थान बोर्ड के छात्र यहां से देखें कि पिछले साल कब राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था, और इस बार कब तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट
पिछले साल का डाटा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बात की जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी थी। राजस्थान बोर्ड ने 2022 में 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी, जिसमें करीब 25 से 27 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
इस बार कब जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Rajasthan board 5th 8th result 2023 जारी करने की तैयारी चल रही है और इन्हें कभी भी जारी किया जा सकता है, इसलिए RBSE Result 2023 Live अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2023 ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- आरबीएसई कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि के साथ लॉग-इन विवरण दें।
- आरबीएसई परिणाम 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करें, डाउनलोड व प्रिंट आउट ले लें।
पिछले बार की तरह इस बार भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला आरबीएसई 5वीं, आरबीएसई 8वीं के नतीजे घोषित करेंगे। इव्छुक छात्र या अभिवाहक आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे।
