RBSE 10th 12th Exam Time Table 2023: जानें मार्च में किस दिन से शुरू होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा, देखें अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 13, 2022, 10:25 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Exam Time Table 2022 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड परीक्षा डेट शीट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, एक बार डेटशीट जारी होने के बाद कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th 12th Exam Time Table 2022: Board of Secondary Education Rajasthan Date Sheet 2023 जल्द ही जारी होने वाली है। एक बार बोर्ड परीक्षा तिथियां जारी होने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। बता दें, राजस्थान राज्य के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है। पिछले साल यानी 2022 बोर्ड परीक्षा की बात करें, तो राजस्थान में लगभग 20 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी थी।

Rajasthan board exam 2023 date

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023

बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं व 12वीं की डेट शीट जारी हो चुकी है। इधर सीबीएसई ने भी प्रैक्टिकल डेट शीट जारी कर दी है, अब किसी भी समय राजस्थान बोर्ड को लेकर अपडेट जारी हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान कक्षा 10, 12 और कक्षा 5, 8 की अंतिम परीक्षा तिथियों की घोषणा नियत समय में करेगा। एक बार घोषणा होने के बाद, डायरेक्ट लिंक को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से देखा जा सकेगा।

End of Feed