RBSE, Rajasthan Board 12th Result 2023: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, rajresults.nic.in लिंक करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 18, 2023, 10:27 PM IST

Rajasthan Board RBSE Class 12 Result 2023: राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणामों को जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणामों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in की मदद से जाकर चेक और फिर डाउनलोड किया जा सकता है।

Rajasthan Board RBSE Class 12 Result 2023 Download: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है।

RBSE, Rajasthan Board 12th Result Out

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणामों को जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकीदास कल्ला की ओर से रात 8 बजे की गई है। अब परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in की मदद से अपने परिणाम को जाकर चेक कर सकते है। इसके अलावा रिजल्ट यहां दी गई लिंक से भी चेक किया जा सकता है। बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं। छात्र अपने आरबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि कई राज्य बोर्ड पहले ही अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर चुके हैं।

End of Feed