RBSE Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 5वीं का टाइम टेबल, गणित विषय की परीक्षा की नई तारीख जारी

RBSE Rajasthan Board Exam 2026: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गणित विषय की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य विषयों की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

RBSE Rajasthan Board Exam 2026: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गणित विषय की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य विषयों की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी। अधिकारियों के अनुसार, समय में कोई परिवर्तन न होने से विद्यार्थियों को केवल संशोधित तिथि को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करनी होगी।

​RBSE Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 5वीं का टाइम टेबल​ (Canva)

RBSE Rajasthan Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने बदला 5वीं का टाइम टेबल (Canva)

6 मार्च को होगी गणित की परीक्षा

बता दें कि संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब पांचवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 6 मार्च को कराई जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन विभागीय स्तर पर किए गए आंशिक संशोधन के बाद तारीख में परिवर्तन किया गया है। गणित विषय की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर ही आयोजित होगी।

End of Feed