RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Rajasthan Board 10th Result 2026) खबर है। हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास घोषित किया जा (RBSE 10th Result) सकता है। वहीं 12वीं के नतीजे भी इस माह जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा, जानें कैसे देख सकेंगे परिणाम
Rajasthan Board 10th Result 2026: कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा
बता दें आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 29 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षाएं राज्य के 6170 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब कॉपियों के जांचने और मार्क्स एंट्री का काम किया जा रहा है। इस बीच छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे? आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनोड करें? यहां आप जान सकते हैं।
RBSE 10th Result 2026: सबसे पहले जारी होगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पिछले सात सालों में पहली बार मार्च में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यहां आप जान सकते हैं।
| 2025 | 28 मई |
| 2024 | 29 मई |
| 2023 | 1 जून |
| 2022 | 13 जून |
| 2021 | 30 जुलाई |
| 2020 | 28 जुलाई |
| 2019 | 3 जून |
Rajasthan Board Class 10th Result 2026: यहां चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
Rajasthan Board Class 10th 12th Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Board 10th Marksheet 2026
ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स यहां से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
Rajasthan Board Result 2026: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
