Rajasthan Board 10th English Paper Analysis: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए पहले ही दिन अंग्रेजी सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की गई है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही पेपर पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कैसी रही।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 6 मार्च, 2025 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक RBSE कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा 2025 आयोजित की। RBSE कक्षा 10वीं अंग्रेजी 2025 प्रश्न पत्र का वेटेज 40 अंकों का था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th English Paper: कैसा था इंग्लिश का पेपर?
राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा देकर निकलने वाले छात्र सोशल मीडिया पर पेपर की जानकारी देने लगे हैं। पेपर पर अंकित नामक एक छात्र ने कहा कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। हालांकि, पैसेंज एंड आंसर वाला सेक्शन थोड़ा कठिन था। वहीं, आनंद मीणा नाम के एक स्टूडेंट का कहना है कि पेपर कठिन नहीं था। पेपर में सारे सवाल सिलेबस से आए थे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अंग्रेजी के बाद अब 11 मार्च 2025 को वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी। इसके बाद 12 मार्च 2025 को हिंदी की विषय की परीक्षा होगी। अंत में 4 अप्रैल 2025 को थर्ड लैंग्वेज की परीक्षा होगी।
Rajasthan Board 10th English: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सख्त इंतेजाम
राजस्थान बोर्ड 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं। वे परीक्षा केंद्र के संबंधित थाने में हथियारबंद जवान की निगरानी में हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के प्रश्न पत्र को नजदीक पुलिस थाना में सुरक्षा की दृष्टि से रखवाया गया है।
