RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date: बिग ब्रेकिंग! 20 मई से पहले जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने दी जानकारी

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari result 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान 20 मई से पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE Ajmer Board) के रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट सामने ( Rajasthan Board 10th Result) आई है। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई से पहले घोषित कर (Rajasthan Board 12th Result) दिया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में राजस्थान बोर्ड के एक जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड 20 मई से पहले कक्षा 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि, बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम (RBSE 12th Science Result) का रिजल्ट जारी करेगा। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट घोषित होगा। वहीं राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल के नतीजे अगले सप्ताह जारी होने की (RBSE 10th Result) संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑप बर्थ दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की डेट

बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक थी। जबकि हायर सेकंडरी या इंटर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 21 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 11 लाख 10वीं के व 9 लाख 12वीं के छात्र शामिल थे। वहीं अब स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। पिछले साल आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी।

End of Feed