​RBSE 2023 Admit Card: कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड के एडमिट कार्ड, देखें लेटेस्ट अपडेट व डाउनलोड लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 28, 2023, 02:25 PM IST

RBSE Mains Exam Admit card 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द मुख्य लिखित परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी करने वाला है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Board of Secondary Education RBSE Mains Exam Admit Card 2023 जल्द ही जारी करने वाला है। यदि आप भी इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से जानें कैसे व कब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

RBSE 2023 Admit Card

राजस्थान बोर्ड 2023 के एडमिट कार्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। बता दें, अभी तक की अपडेट के अनुसार, केवल प्रैक्टिकल परीक्षा के 14 फरवरी, 2023 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए है जिन्होंने निजी स्कूलों के माध्यम से पंजीकरण कराया है। अभी लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होना बाकी है।

End of Feed