RBSE Board 2023 Admit Card: जानें कब तक जारी होंगे आरबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 6, 2023, 03:07 PM IST

RBSE Board 2023 Admit Card: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की तरफ से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, उम्मीदवार संभावित तारीख नोट कर सकते हैं।

RBSE Board 2023 Admit Card: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) की तरफ से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, उम्मीदवार संभावित तारीख नोट कर सकते हैं। बता दें, आरबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा समय सारणी 12 जनवरी, 2023 को घोषित की गई थी।

rbse rajasthan board admit card

आरबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

आरबीएसई 12वीं कक्षा के छात्र तब से आरबीएसई कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2023 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अबले माह 9 मार्च, 2023 से 12 अप्रैल, 2023 तक कला, वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के लिए आरबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन करने वाला है।

End of Feed