RBSE Admit Card 2023, RBSE 10th and 12th Admit Card 2023 Date: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE Admit Card 2023
RBSE 10th, 12th Exam 2023 Date: मार्च में होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक और हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है। बीते सत्र की परीक्षा में भी लगभग इतने ही स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
RBSE Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
