RBI Grade B Score Card 2026: बैंक क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक, आरबीआई ग्रेड बी (RBI Grade B) भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी (Phase-1) प्रारंभिक परीक्षा का स्कोर कार्ड और आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। चाहे आप इस परीक्षा में पास हुए हों या किसी वजह से चूक गए हों, आप rbi.org.in पर जाकर यह देख सकते हैं कि आपने किस सेक्शन में कितना स्कोर किया है।
महत्वपूर्ण तारीखें और मुख्य बातें
- स्कोर कार्ड जारी होने की तारीख: 13 जुलाई 2026
- Phase-2 (Mains) परीक्षा की तारीख: 25 और 26 जुलाई 2026
- कुल पद: 60 पद (Grade B General, DEPR और DSIM स्ट्रीम मिलाकर)
अंतिम चयन केवल प्रीलिम्स पास करने से नहीं होगा। इसके बाद होने वाली Phase-2 (मुख्य परीक्षा) और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: क्या होते हैं Bridge Courses और क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड, एजुकेशन और स्किल के बीच कैसे करता है काम?
RBI Grade B Prelims Score Card 2026 How to Check
स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका यहां देखें
1. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. पेज के सबसे नीचे स्क्रॉल करें और 'Opportunities@RBI' वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अब 'Current Openings' सेक्शन के अंदर 'Results' पर क्लिक करें।
4. वहाँ आपको "Marks Sheet and Cut-Off Marks for Phase-I" का लिंक मिलेगा, उस पर जाएं।
5. अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
6. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें; आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
सेक्शनल कट-ऑफ का खेल
आरबीआई ग्रेड बी में सिर्फ ओवरऑल कट-ऑफ क्लियर करना काफी नहीं होता। यहां हर सेक्शन (General Awareness, English, Quantitative Aptitude, Reasoning) की अलग-अलग सेक्शनल कट-ऑफ भी पार करना होगा।
यदि आपका ओवरऑल स्कोर कट-ऑफ से बहुत ज्यादा है, लेकिन किसी एक सेक्शन में आप एक नंबर से भी रह गए हैं, तो आप मेंस के लिए क्वालिफाई नहीं माने जाएंगे।
ध्यान दें कि प्रीलिम्स का स्कोर कार्ड आने के बाद आपके पास मुख्य परीक्षा के लिए केवल 10 से 12 दिन बचे हैं। यह समय नए टॉपिक्स पढ़ने का नहीं है। इस वक्त आपका पूरा फोकस ESI (Economic & Social Issues) और FM (Finance & Management) के डिस्क्रिप्टिव राइटिंग प्रैक्टिस (कीबोर्ड पर टाइपिंग स्पीड) और मॉक टेस्ट पर होना चाहिए।
इस साल की कट-ऑफ का मिलान पिछले साल के ट्रेंड से जरूर करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल क्या है। यदि आप इस बार असफल रहे हैं, तो यह विश्लेषण आपको अगले साल की तैयारी के लिए सटीक गाइडेंस देगा कि आपको किस कमजोर सेक्शन पर ज्यादा मेहनत करनी है।
