एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: राउंड 2 के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और फीस जमा करने की समय-सीमा बढ़ी, जानें कब से शुरू होंगी क्लासेस

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने और फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा (Deadline) को आगे बढ़ा दिया है। जानें कब से शुरू होंगी क्लासेस

Image

JEECUP Counselling 2026

JEECUP Counselling 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक (JEECUP 2026) के दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो रहे छात्रों के लिए एक बहुत जरूरी और राहत भरी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने और फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा (Deadlines) को आगे बढ़ा दिया है। अगर आप भी पेमेंट फेल होने, सर्वर डाउन होने या किसी तकनीकी खराबी की वजह से अपनी फीस जमा नहीं कर पाए थे, तो आपके पास एक और मौका है।

ये है नई समय-सीमा (New Deadline)

  • पहले की आखिरी तारीख: 13 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • अब नई आखिरी तारीख और समय: 14 जुलाई 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक)

'फ्रीज' और 'फ्लोट' का आसान गणित: आपके लिए कौन सा सही है?

सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को अपने पोर्टल पर लॉगिन करके इन दोनों में से कोई एक रास्ता चुनना होता है:

1. फ्रीज (Freeze):

  • मतलब: "मुझे यह कॉलेज और ब्रांच पसंद है और मैं इसी में एडमिशन लेना चाहता हूं।"
  • अगला कदम: यह ऑप्शन चुनते ही आपको तुरंत अपनी पूरी एडमिशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी और अलॉटेड जिले के हेल्प सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

2. फ्लोट (Float) विकल्प:

  • मतलब: "मुझे सीट तो मिल गई है, लेकिन मैं अगले राउंड में इससे भी बेहतर कॉलेज या ट्रेड की तलाश करना चाहता हूं।"
  • अगला कदम: इसके लिए आपको 3,000 रुपये की सिक्योरिटी फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी ताकि आपकी यह सीट सुरक्षित रहे। अगर अगले राउंड में कोई बेहतर सीट मिली, तो यह वाली छूट जाएगी; और अगर कोई नई सीट नहीं मिली, तो यही सीट आपकी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें

आखिरी घंटों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है, जिससे कई बार बैंक से पैसे कट जाते हैं लेकिन JEECUP के पोर्टल पर 'Pending' या 'Failed' दिखाता है। ऐसी स्थिति में तुरंत दोबारा पेमेंट करने से बचें। अपने पोर्टल पर 'Double Verification of Fee Payment' वाले लिंक पर क्लिक करके पेमेंट स्टेटस अपडेट करें।

ध्यान रहे कि केवल फ्रीज/फ्लोट चुनने की तारीख दोपहर 2 बजे तक बढ़ी है। फ्रीज करने वाले छात्रों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख अभी भी 14 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) ही है। इसलिए जैसे ही आप दोपहर 2 बजे से पहले फ्रीज चुनें, तुरंत अपने नजदीकी सरकारी पॉलिटेक्निक (हेल्प सेंटर) के लिए निकल जाएं।

यदि आप इस समय तक कोई भी विकल्प (फ्रीज या फ्लोट) नहीं चुनते हैं और सिक्योरिटी/काउंसलिंग फीस जमा नहीं करते हैं, तो नियम के मुताबिक आपकी आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और आप सीधे तीसरे राउंड से बाहर हो जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article