RBI Grade B Result 2025 Declared: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी (Grade B) फेज I (प्रीलिम्स) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने क्रेडिंशियल का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। इस रिजल्ट की घोषणा आज 11 नवंबर 2025 को की गई है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या खबर में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
यह रिजल्ट 120 रिक्तियों के लिए जारी किया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था। रिजल्ट देखने के लिए RBI Grade B Result 2025 Pdf में रोल नंबर ढूंढना होगा।
RBI Grade B Result 2025 Step to Check
RBI Grade B Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें:-
- RBI Grade B Result 2025 Official Website पर जाएं
- Opportunities@RBI सेक्शन में जाएं
- ‘Current Vacancies’ फिर ‘Results’ पर क्लिक करें
- अब ‘Result of Phase-I Examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) - General – Panel Year 2025”. पर क्लिक करें
- RBI Grade B Result 2025 Pdf खुल जाएगी।
क्या है आगे का प्रोसेस
इस परीक्षा में पास उम्मीदवार अगले चरण यानी फेज II (मेन्स) में भाग लें सकेंगे। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
यह परीक्षा हर साल आरबीआई द्वारा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
